Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चंपई सोरेन होंगे अगले सीएम!

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चंपई सोरेन होंगे अगले सीएम!
विज्ञापन

हेमंत सोरेन से जुड़े लाइव अपडेट 

टीम एबीएन, रांची। किसी भी वक्त सीएम सोरेन की गिरफ्तारी हो सकती है। सीएम आवास के बाहर हलचल तेज हो गयी है। सीएम आवास के बाहर बारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती है। सूत्रों के मुताबिक सीएम हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही सूचना है कि चंपई सोरेन अगले सीएम होंगे। 

ईडी अधिकारियों पर सोरेन के द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने के मामले में एससी-एसटी आयोग के चेयरमैन अरुण हलदर का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि सोरोन ने कानून का दुरुपयोग किया है। 

बताया जा रहा है कि अब से कुछ ही देर में जेएमएम और कांग्रेस के विधायक झारखंड के राज्यपाल से मिलेंगे। इसको लेकर राजभवन के सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। 

दिल्ली से लेकर रांची तक सियासी गलियारों में केवल इसी बात की चर्चा है कि क्या आज सीएम सोरेन की गिरफ्तारी होगी। बताया जा रहा है कि सीएम सोरेन ईडी अधिकारियों के सवालों के सही जवाब नहीं पाए। गिरफ्तारी से पहले पूछताछ का आखिरी दौर चल रहा है। 

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जो प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों के खिलाफ ऋकफ दर्ज करवाई है, उस एफआईआर में गलत जानकारी दी गई है। सोरेन को बरहेट के बजाय साहेबगंज विधानसभा का विधायक बता दिया गया है। 

राजभवन के बाहर भी सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई है। भारी संख्या में यहां जवान तैनात हैं। बताया जा रहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई विधायक राजभवन जा सकते हैं। 

रांची में सीएम आवास के बाहर हलचल बढ़ गई है। कई अधिकारी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हैं। DIG, IG, DC, SSP आयुक्त सीएम आवास के अंदर गए हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,714