Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड की राजनीति में बुधवार का दिन अहम...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड की राजनीति में बुधवार का दिन अहम...
विज्ञापन

सीएम आवास में ईडी करेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ

टीम एबीएन, रांची। बुधवार का दिन झारखंड के लिए बेहद अहम है, एक तरफ ईडी मुख्यमंत्री से दूसरी बार सीएम आवास जाकर पूछताछ करेगी। वहीं, दूसरी तरफ ईडी आफिस से लेकर सीएम आवास तक की सुरक्षा व्यस्था व्यस्था को पुख्ता करना रांची पुलिस की जिम्मेदारी होगी। रांची जमीन घोटाले में दिल्ली में हुई सीएम घेराबंदी के बाद बुधवार को सीएम से होने वाली पूछताछ बेहद अहम है। 

दिन के एक बजे से होगी पूछताछ 

रांची जमीन घोटाले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी बुधवार को दिन के एक बजे से पूछताछ करेगी। सीएम ने ईडी के जांच पदाधिकारी देवव्रत झा को ई मेल भेजकर सीएम आवास में आकर पूछताछ करने का वक्त दिया था। 

सीएम का मेल भजेने के बाद एजेंसी ने एक बार फिर राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी को पत्र लिखकर यह बताया है की ईडी की टीम दिन के 1 बजे सीएम आवास जाएगी ऐसे में वे सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करें।

रांची पुलिस ने बनाई है सुरक्षा की रणनीति

वहीं, दूसरी तरफ ईडी के द्वारा सीएम से पूछताछ करने को लेकर रांची पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं। पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद राजधानी में 1800 पुलिस बल की तैनाती की गयी है। इसके अलावा चार कंपनी आरएएफ की भी तैनाती रांची में की जा रही है। 

साथ ही अलग-अलग जगहों से 14 डीएसपी रैंक के अधिकारी सीएम हाउस और उसके आसपास तैनात किये गये हैं। मौके पर कोई अव्यवस्था न हो इसके लिए सीधे तौर पर रांची डीसी, एसएसपी और सिटी एसपी को मॉनिटरिंग का निर्देश दिया गया है।

सीएम के आवास से मिले 36 लाख, दस्तावेज भी मिले

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास शांति निकेतन से ईडी को 36.34 लाख रुपये नगद मिले हैं। ईडी ने दिल्ली में छापेमारी के बाद इस बात का खुलासा किया है। ईडी अधिकारियों के मुताबिक, ये पैसे एक बैग में अलमीरा में रखे थे। 

वहीं ईडी का दावा है कि जांच के क्रम में ईडी को मौके से जमीन घोटाले से ही जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं। मौके पर मिले दस्तावेजों को ईडी काफी अहम मान रही है। जानकारी के मुताबिक, जब्त दस्तावेजों में कई नए साक्ष्य मिले हैं। 

सीएम के दिल्ली आवास से एक बीएमडब्लू कार भी जब्त किया गया है। कार एक निजी कंपनी के नाम पर है। कंपनी के मालिक अनीश अग्रवाल नाम के व्यक्ति हैं। ईडी की टीम अनीश अग्रवाल के साथ सीएम हेमंत सोरेन के संबंधों की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,265