Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग में शहीद दिवस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग में शहीद दिवस
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में कृतज्ञता के साथ महात्मा गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। विद्यार्थियों ने बापू गांधी को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। 

कक्षा सप्तम के विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर आधारित प्रशोत्तरी करायी गयी, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अध्यापिका काजोरी दत्ता ने विद्यार्थियों को गांधी दर्शन से अवगत करवाया। 

प्राचार्य एसके मिश्र ने अपने संदेश में कहा कि महात्मा गांधी केवल हाड़-मांस से बने साधारण मनुष्य नहीं थे, बल्कि वे एक सच्चे कर्मयोगी भी थे। केवल मात्र देश को स्वतंत्र करवाना ही उनका उद्देश्य नहीं था, बल्कि सामाजिक कुरीतियों, कुसंस्कारों, अस्वच्छता, अस्पृश्यता, गरीबी, अशिक्षा आदि को दूर करना भी उनका लक्ष्य था। 

तभी कृतज्ञ राष्ट्र ने उन्हें राष्ट्रपिता के पद पर बैठाया। उनके सिद्धांतों पर चलना ही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के सभी विद्यार्थी, शिक्षक और शिक्षिकाओं ने भाग लिया। राष्ट्र गान के साथ सभा समाप्त हुई।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,271