झामुमो के इतने विधायक अभी भी मुख्यमंत्री आवास में
टीम एबीएन, रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और भाकपा (माले) के 18 विधायक इस समय कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में मौजूद हैं। इनमें सबसे ज्यादा विधायक झामुमो के हैं।
सीएम आवास में मौजूद विधायकों में महेशपुर (एसटी) से विधायक स्टीफन मरांडी, शिकारीपाड़ा (एसटी) के नलिन सोरेन, डुमरी की विधायक बेबी देवी, टुंडी के एमएलए मथुरा प्रसाद महतो, पोटका (एसटी) के विधायक संजीव सरदार, जुगसलाई (एससी) के विधायक मंगल कालिंदी, ईचागढ़ की विधायक सविता महतो, सरायकेला (एसटी) के विधायक चंपई सोरेन, चाईबासा (एसटी) के एमएलए दीपक बिरुआ, मझगांव (एसटी) के विधायक निरल पुरती, मनोहरपुर (एसटी) की विधायक जोबा मांझी, चक्रधरपुर (एसटी) के सुखराम उरांव, तमाड़ (एसटी) के विधायक विकास सिंह मुंडा, सिसई (एसटी) के एमएलए जिगा सुशारण होरो, गुमला (एसटी) के विधायक भूषण तिर्की, लातेहार (एससी) के विधायक बैद्यनाथ राम सीएम आवास में हैं। ये सभी विधायक झामुमो के हैं।
बेरमो से कांग्रेस विधायक जय मंगल और बगोदर से भाकपा (माले) के विधायक विनोद सिंह भी सीएम आवास में हैं। इनके अलावा झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य और विनोद पांडेय भी वहीं मौजूद हैं।