Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 69
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

गवर्नर के बयान से गरमायी झारखंड की राजनीति

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
गवर्नर के बयान से गरमायी झारखंड की राजनीति
विज्ञापन
  • ईडी की कार्रवाई को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, कहा- आज नहीं तो कल सीएम हेमंत सोरने को देना होगा जवाब

टीम एबीएन, रांची। सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई को लेकर झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने बयान दिया है, राज्यपाल ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज जवाब नहीं दे रहे हैं तो उन्हें कल इसका जवाब देना होगा। कानून सबके लिए बराबर है और सबको कानून का पालन करना चाहिए। 

गवर्नर ने कहा कि राज्य में चल रही सभी राजनीतिक गतिविधियों पर हमारी नजर है और इसको लेकर जो भी नियम संगत कार्रवाई होगी वह किया जायेगा। गवर्नर ने यह भी कहा कि हम ईडी की कार्रवाई के बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानते। क्योंकि ईडी नियम सम्मत कार्रवाई कर रही है और उसके लिए उनके अधिकारी अधिकृत हैं। 

यह हमारा काम नहीं है कि हम ईडी की कार्रवाई पर नजर रखें या वह क्या कर रही है, उसके बारे में हम जानें। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने ये जरूर कहा कि राज्य में विधि व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब है और इसे लेकर कई बार चिंता जाहिर की गई है। 

राज्यपाल ने कहा कि हमने इस बात को लेकर के कई बार कहा भी है कि राज्य में कानून व्यवस्था संतोषजनक नहीं है। राज्यपाल ने कहा कि राज्य के कस्टोडियन के तौर पर हमारी नजर राजनीतिक घटनाक्रम पर है और इसको लेकर जो भी विधिसम्मत कार्रवाई करनी होगी हम करेंगे।

विज्ञापन