Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सर्वेश्वरी समाज ने किया लोगों का नि:शुल्क इलाज

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सर्वेश्वरी समाज ने किया लोगों का नि:शुल्क इलाज
विज्ञापन

भरनो के डोंबा ग्राम में नि:शुल्क चिकित्सा एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन

टीम एबीएन, रांची। श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा रांची (औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, लेक रोड पश्चिम, रांची) ने रविवार को ग्राम - डोम्बा, भरनो, गुमला के राजकीयकृत मध्य विद्यालय भवन में एक नि:शुल्क चिकित्सा एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया। 

कार्यक्रम की शुरुआत श्री सर्वेश्वरी समूह के संस्थापक अध्यक्ष परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी एवं वर्तमान अध्यक्ष परमपूज्य संभव राम जी के तस्वीर के विधिवत आरती-पूजन के साथ की गयी। 

शिविर में रांची के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ एसएन सिन्हा, डॉ रंजन नारायण, डॉ उत्तपल कुमार, डॉ शंकर रंजन, डॉ रोहित सिंह के साथ भरनो ब्लॉक से डॉ जाहिद अख्तर एवं डॉ सीमा प्रकाश ने चिकित्सीय सेवा उपलब्ध की। 

चिकित्सा शिविर प्रात: 10 बजे से संध्या 4 बजे तक आयोजित किया गया। शिविर में  डोम्बा एवं आस पास के गांवों से लगभग 218 मरीजों को नि:शुल्क चिकित्सीय परामर्श एवं दवा दी गयी। कार्यक्रम के सफल आयोजन में लालदेव उरांव एवं बालदेव उरांव का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। 

शिविर में श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा रांची के राधेश्याम सिंह, नवीन कुमार, आशुतोष कुमार, अरुण सिंह, समरेन्द्र कुमार सिंह, प्रशान्त सिन्हा, पवन कुमार, अभिजीत रौनियार, दक्ष कुमार, जय शंकर कुमार, सागर सिंह, अंजनी सिंह, गजेंद्र साहु, राजीव कुमार, सुधीर कुमार साहु, प्रताप आदित्य नाथ शाहदेव, गिरेन्द्र नाथ शाहदेव के साथ लगभग 30 श्रद्धालु-सदस्यगण शामिल हुए।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,678