Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कल आवासीय परिसर बंद करायेंगे एचइसी कर्मी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कल आवासीय परिसर बंद करायेंगे एचइसी कर्मी
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। 20 माह के बकाया वेतन भुगतान समेत अन्य मांगों को लेकर एचइसी कर्मियों का आंदोलन शनिवार को 11वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान सभी कर्मी जुलूस निकालते हुए नेहरू पार्क पहुंचे। 

वहां देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद गोलचक्कर में शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद एचइसी बचाओ मजदूर जन संघर्ष समिति के अलग-अलग प्रतिनिधिमंडल ने 29 जनवरी को एचइसी आवासीय परिसर बंद करने को लेकर अभियान चलाया। 

आवासीय परिसर के दुकानदारों व एचइसी परिसर के स्कूलों में जाकर बंद में सहयोग करने का आग्रह किया। आवासीय परिसर में रहने वाले लोगों से कहा गया कि एचइसी बचेगा, तभी रोजगार व व्यापार सुरक्षित रहेगा। 

इस अवसर पर भवन सिंह, दिलीप सिंह, लालदेव सिंह, राम कुमार नायक, मनोज पाठक, लीलाधर सिंह, डीएन ठाकुर, वाई त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,679