Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पलामू : अब बेबश-लाचार श्याम सुंदर का होगा समुचित इलाज

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पलामू : अब बेबश-लाचार श्याम सुंदर का होगा समुचित इलाज
विज्ञापन
  • टीम झारखंड के वरीय सदस्य और समाचार प्लस के पलामू ब्यूरो हेड की पहल पर पला मू उपायुक्त शशि रंजन ने लिया विशेष संज्ञान 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर/पलामू। टीम झारखंड के वरीय सदस्य और समाचार प्लस के पलामू ब्यूरो हेड की पहल पर पलामू उपायुक्त शशि रंजन ने विशेष संज्ञान लिया है। सदस्य के टीम के द्वारा देखा गया की पलामू समाहरणालय के समीप श्याम सुंदर भुइयां नामक एक वृद्ध बेबस, लाचार और बीमार समाहरणालय के समीप भटक रहा है, जिसकी सूचना उपायुक्त को दी गयी। 

वृद्ध व्यक्ति जो करीब पिछले 1 साल से गंभीर बीमारी से ग्रसित है। गरीबी के कारण इलाज नहीं करा पा रहा है। इसकी सूचना उपायुक्त को दी गयी। इसके बाद उपायुक्त ने तत्काल उस वृद्धि व्यक्ति को अपने पास कार्यालय में बुलाकर बैठाकर बातचीत की और एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल भिजवाया।

वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम को इसकी सूचना दी और इसका बेहतर इलाज कराने का दिशा निर्देश दिया। वहीं इस विशेष पहल पर टीम झारखंड के वरीय सदस्य और पलामू समाचार प्लस ब्यूरो हेड ने उपायुक्त को विशेष धन्यवाद हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,693