Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

खूंटी : लांदुप में सवारी वाहन पलटने से एक की मौत, कई घायल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
खूंटी : लांदुप में सवारी वाहन पलटने से एक की मौत, कई घायल
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। मारंगहादा थाना क्षेत्र में लांदुप का एक सवारी वाहन पलट गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि वाहन में सवार कई लोग घायल हो गये। घटना शुक्रवार की शाम की है। 

मृतक की पहचान लांदुप के टोला सलगा जोला निवासी 26 वर्षीय जगाय मुंडा के रूप में की गयी है। वहीं घायलों में पांड्या नाग, गनसा मुंडा, सनिका मुंडा, लक्ष्मण मुंडा, सुनिया कुमारी, बिरंग देवी, जौनी कुमारी, रुक्मणि कुमारी, एतवारी कुमारी शामिल हैं। 

दुर्घटना के बाद देर शाम सभी को अस्पताल लाया गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,694