- डीसी ने की लोगों को संविधान की राह पर चलने की अपील
टीम एबीएन, रांची। उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल की प्रमंडलीय आयुक्त सुमन कैथरीन कृष्फोता ने उत्तरी छोटानागपुर के प्रमंडल मुख्यालय हजारीबाग के कर्जन ग्राउंड में आज झंडा तोलन कर गणतंत्र दिवस मनाया। इस दौरान उनके साथ जिले की डीसी नैंसी सहाय, एसपी मनोज रतन चौथे, डीडीसी प्रेरणा दीक्षित सहित जिले के तमाम वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।
शहीद के परिजनों को अंग वस्त्र देकर किया गया सम्मानित
इस दौरान बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स, सीआरपीएफ, जिला पुलिस बल, एनसीसी तथा स्काउट एंड गाइड की बच्चियों के द्वारा परेड भी प्रस्तुत किया गया।
सर्वप्रथम प्रमंडलीय आयुक्त ने परेड का निरीक्षण किया। तत्पश्चात झंडो तोलन की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान शहीद के परिजनों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया तथा विभिन्न विभागों से आयी हुई झांकियां ने सभी का मन मोह लिया।
सभी लोग संविधान की राह पर चलें
इस दौरान सभी झांकियां के द्वारा कुछ संदेश देने की भी कोशिश की गयी। प्रमंडलीय आयुक्त ने अपने संबोधन में लोगों को संविधान की राह पर चलने एवं बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के बने संविधान को मानने की भी अपील की है।