Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आईजी ने मताधिकार का प्रयोग करने की दिलायी शपथ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आईजी ने मताधिकार का प्रयोग करने की दिलायी शपथ
विज्ञापन

टीम एबीएन, मेदिनीनगर, (पलामू)। 14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आज आईजी पलामू प्रक्षेत्र के सभागार में मतदाता प्रतिज्ञा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पलामू प्रक्षेत्र के आईजी राजकुमार लकड़ा ने सभी पदाधिकारियों एवं पुलिस जवनों को  वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम की थीम से अवगत कराते हुए सभी को मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। 

उन्होंने हम, भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मयार्दा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने" की शपथ दिलायी। 

मौके पर वरीय पुलिस उपाधीक्षक राहुल देव बड़ाईक, रिडर सुफल कंडूलना, एसआई भीम सिंह बानरा एवं मनोज कुमार रव्वानी सहित अन्य पुलिस जवान उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 46,715