झारखंड
दुर्गा मंदिर चांपी आगमन पर रसिक पीठाधीश्वर श्री जन्मेजयशरण जी महाराज, जानकी घाट बड़ा स्थान अयोध्या, युपी का भव्य स्वागत
ABN Bureau
•
12 Dec, 2021
•
3 मिनट में पढ़ें
1 Views
विज्ञापन
लोहरदगा। रविवार को रसिक पीठाधीश्वर श्री जन्मेजयशरण जी महाराज, जानकी घाट बड़ा स्थान अयोध्या, युपी का आगमन दुर्गा मंदिर चांपी में हुआ। जिनका जय श्रीराम समिति, मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं स्थानीय ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया l तत्पश्चात मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीष वचन दिए। साथ ही आशीर्वाद स्वरुप प्रसाद देते हुए महाराज जी ने अयोध्या आने का निमंत्रण दिया, जिसे सभी ने स्वीकार कियाl ब्रह्मलीन श्री रघुनाथ दास जी रामायणी सूरदास बाबा के ग्राम होटवार में पहुंचे।बाबा द्वारा संकल्पित मंदिर निर्माण कार्य जो बाबा के ब्रह्मलीन होने के बाद निर्माणाधीन था। संकल्पित कार्य को पूरा करने के उद्देश्य को लेकर आगमन हुआ और मंदिर निर्माण के लिए महाराज श्री ने निर्माण कार्य को पूर्ण कराने का संकल्प लिया, जो महाराज जी के लिए एवं हम सभी ग्रामीण जनता के लिए आशीर्वाद स्वरुप रहेगा।
मौके पर जय श्रीराम जिला समिति के संरक्षक श्रीमती सुषमा सिंह, अजय सोनी, कार्यकारी अध्यक्ष ओम महतो, अनूप गुप्ता, डाॅ राकेश सिंह, अवधेश पाठक, मंदिर समिति में अनूप देव पौराणिक, रमेश देव पौराणिक, यदुनंदन तिवारी, लाल गौरी नाथ शाहदेव, लाल पंचम नाथ शाहदेव, नंदलाल तिवारी, आनंद कुमार सिंह, मुकेश साहू, भूषण साहू एवं समस्त बड़की चापी के भक्तगण काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन