Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

मतदाता दिवस लोकतंत्र में प्रत्येक वोट के महत्व को याद दिलाता है : दीपक गुप्ता

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मतदाता दिवस लोकतंत्र में प्रत्येक वोट के महत्व को याद दिलाता है : दीपक गुप्ता
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। आज समाजसेवी दीपक गुप्ता के नेतृत्व में युवाओं के बीच राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने में देश के साथ शामिल हुआ। इस वर्ष राष्टीय मतदाता दिवस उत्सव के लिए चुनी गर्यी थीम वोटिंग जैसा कुछ नहीं, मैं निश्चित रूप से वोट करता हूं (वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम) है, जो एक व्यक्ति द्वारा डाले गये प्रत्येक वोट की अद्वितीय शक्ति और प्रभाव पर जोर देती है। 

समाजसेवी दीपक गुप्ता ने उत्सव के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवाओं को चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने और मतदान के अधिकार का प्रयोग करने के महत्व के बारे में प्रोत्साहित करना और शिक्षित करना है। 

साथ ही उन्होंने सभी से आह्वान करते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए सभी मतदाता बनें और अपने मताधिकार का प्रयोग कर मजबूत राष्ट्र निर्माण में अहम भागीदारी निभायें। सशक्त राष्ट्र बनाने में मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसके अलावा समाजसेवी सेवी द्वारा उपस्थित लोगों को शपथ दिलायी गयी। इस मौके पर कई अन्य लोग मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 46,723