Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हाथी के आतंक से मुक्ति को सोनाहातु में 29 को होगी बैठक : देवेन्द्र नाथ महतो

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हाथी के आतंक से मुक्ति को सोनाहातु में 29 को होगी बैठक : देवेन्द्र नाथ महतो
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। पांच परगना क्षेत्र के सिल्ली विधान सोनाहातू प्रखंड बांकु पंचायत अन्तर्गत हारिण निवासी मनोरंजन महतो (40) की मंगलवार सुबह 6:30 बजे हाथी की चपेट में आने से मौत हो गयी। वह पत्नी और दो छोटे बच्चों का एकमात्र सहारा था। 

ग्रामीणों की सूचना पर सिल्ली के लोकप्रिय जेबीकेएसएस छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो पहुंचकर दु:ख की घड़ी में सहयोग किया। मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो ने बताया कि शान्ति शुकून आनन्दित पांच परगना क्षेत्र आज जंगली हाथी के आतंक से भय अशान्ति डरावना क्षेत्र बन गया है, रोज किसी न किसी की हाथी के चपेट में जान जा रही है। 

पिछले कुछ दिनों के अंदर हाथी के चपेट से लगातार जान जा रहा है। आज हारिण निवासी मनोरंजन महतो, कुछ दिन पूर्व 6 जनवरी 24 को राहे प्रखंड बनसीया पंचायत हुसीरबेड़ा निवासी मनराय मुंडा, 20 दिसंबर 23 को सोनाहातू प्रखंड जामूदाग पंचायत चोगा निवासी 58 वर्षीय गोविंद कोइरी, 5 जनवरी 24 को सोनाहातु प्रखण्ड जिन्तु पंचायत बेहराजारा निवासी 56 वर्षीय दु:खीराम महतो,  13 जनवरी सोनाहातु प्रखण्ड बारेंदा पंचायत गाड़ाडीह निवासी 40 वर्षीय सुखदेव गोराई, बेहराजारा निवासी ही 9 जनवरी 23 को 58 वर्षीय सरला देवी ऐसे अन्य सैकड़ों लोगों की मृत्यु दिन प्रतिदिन लगातार हो रही है। 

ऐसे लगातार दु:खदायी पीड़ादायक घटना से पूरा पांच परगना क्षेत्र दहशत में है। ऐसी समस्या के स्थाई समाधान को लेकर चर्चा परिचर्चा हेतु अगामी 29 जनवरी 2024 दिन सोमवार को झारखंड मैदान सोनाहातू बाजारटाड़ बैठक का आयोजन किया गया है, जिसमें बुंडू, तमाड़, महिलोंग रेंज वन विभाग का पदाधिकारी को आमंत्रित किया जायेगा। जिसमें पांच परगना क्षेत्र के बुंडू, तमाड़, सोनाहातू, सिल्ली, राहे, अनगढ़ा प्रखंड के विभिन्न गांवों के लोग शामिल होंगे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,205