- रांची के पहाड़ी मंदिर में भव्य राम दरबार, गीत-संगीत से मंत्रमुग्ध हुए भक्त
टीम एबीएन, रांची। पहाड़ी मंदिर में सुबह 8 बजे सुंदरकांड का पाठ शुरू हुआ। इस दौरान प्रभु श्री राम का जीवंत स्वरूप देखते ही बन रहा था। सभी लोग प्रभु की एक झलक पाने के लिए और सेल्फी लेने के लिए उत्सुक दिखे। प्रभु श्रीराम की अयोध्या में आरती शुरू होते ही पहाड़ी मंदिर विकास समिति के सदस्यों ने महाआरती की।
महाआरती के बाद डांस झारखंड के प्रशिक्षक राम सिंह की टीम ने एक से बढ़कर एक भक्तिमय भजन और नृत्य पेश किया। मशहूर गायक सक्षम तिवारी ने राम आयेंगे और जय सिया राम जैसे मनमोहक गीतों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नन्हे कलाकारों ने मंदिर के बाहर रंगोली बनायी। इसमें अयोध्या राम मंदिर का प्रारूप बनाया गया।
मौके पर समिति के सचिव राकेश सिन्हा, शिव बारात के अध्यक्ष राजेश साहू, कार्यक्रम संयोजक मेहुल प्रसाद, राम सिंह, राजकुमार तलेजा, दीपक नंन्दा, उर्मिला चौधरी, बादल सिंह, पीयूष राज, चार्ली, शुभम सोनी, मोनू शर्मा, अंशु तिवारी, सोनी तिवारी, स्वप्ना चटर्जी, रूपा बनर्जी समेत कई राम भक्त मौजूद थे।