Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

विहिप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अयोध्या के कार्यक्रम में हुए शामिल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
विहिप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अयोध्या के कार्यक्रम में हुए शामिल
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री वीरेंद्र विमल जी अयोध्या धाम राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए। श्री विमल ने अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया की मेरा जीवन का धन्यता अनुभव कर रहा हूं। 

एक बार इतिहास निर्माण में सहभागी हुआ था; जब जन्मभूमि से बाबरी कलंक मिटाया गया था। भक्ति, शक्ति, पराक्रम और संघर्ष से अयोध्या की पावन धरती पर एक स्वर्णिम  अध्याय का आरंभ किया था। 

आज वह अध्याय भव्य दिव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ पूर्ण हो रहा है। शताब्दियों से हिन्दू समाज जिसकी प्रतिक्षा कर रहा था, उस सपने को अपनी आंखों के सामने साकार होते हुए देखने का आनंद अद्भुत है। 

तन-मन मानों आनंद सागर में होते लगा रहा है। पता नहीं कितने जन्मों के पुण्य फल उदित हुए कि इस पावन घड़ी का साक्षी बनने का दुर्लभ अवसर प्राप्त हो रहा है। भगवान की महति कृपा है। जीवन सार्थक हो गया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,217