Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

राममय हुआ झारखंड 51 हजार से अधिक मंदिरों में हुआ धार्मिक अनुष्ठान : रंगनाथ महतो

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
राममय हुआ झारखंड 51 हजार से अधिक मंदिरों में हुआ धार्मिक अनुष्ठान : रंगनाथ महतो
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची के किशोरगंज चौक स्थित शक्ति आश्रम विश्व हिन्दू परिषद प्रांत कार्यालय में अयोध्या में श्रीराम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर कार्यालय परिसर पर अवस्थित दुर्गा माता की मंदिर पर भव्य पूजा अर्चना, आरती एवं वैदिक अनुष्ठान पुरोहित नवीन पांडेय ने संपन्न कराया। 

अयोध्या में जब भव्य दिव्य श्रीराम मंदिर में राम लला की प्रथम आरती होने लगी तो उपस्थित सभी लोगों ने टीवी के सामने खड़े होकर राम लला की आरती में शामिल हो गये। आरती संपन्न होने के बाद प्रसाद स्वरूप भव्य भंडारा किया गया, जहां सैकड़ों भक्तों ने पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। 

वहीं प्रांत सहमंत्री रंगनाथ महतो ने बताया कि झारखंड के गांव-गांव में लगभग इक्यावन हजार से अधिक मंदिरों पर आज कोई न कोई धार्मिक अनुष्ठान हुए। पूरा प्रदेश आज राममय हो गया है। आगे उन्होंने कहा पांच सौ वर्षों के लंबे संघर्ष एवं लाखों रामभक्तों के बलिदान के बाद यह शुभ घड़ी आर्यी है और इस खुशी में आज पूरे प्रदेश में भव्य दीपोत्सव मनायी जायेगी। 

कार्यक्रम में मुख्यरूप से विहिप प्रांत सहमंत्री रंगनाथ महतो, विभाग सेवा प्रमुख रविशंकर राय, महानगर उपाध्यक्षा डॉ ज्योतिका श्रीवास्तव, महानगर सहमंत्री विश्वरंजन कुमार, रेणु अग्रवाल, तड़ित राय, टिंकू जी, ज्ञान जी, विपिन जी, कपिल आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी विहिप के प्रांत प्रचार प्रसार सहप्रमुख प्रकाश रंजन (9334433338) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,472