Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हटिया चौक के शिव मंदिर में हुआ भव्य कार्यक्रम और भंडारा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हटिया चौक के शिव मंदिर में हुआ भव्य कार्यक्रम  और भंडारा
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। हटिया चौक के शिव मंदिर में विश्व हिंदू परिषद और श्री रामनवमी श्रृंगार समिति हटिया ने सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। श्री रामलला की आरती के बाद आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। 

मौके पर हटिया चौक में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख मिथिलेश्वर मिश्र ने सभी रामभक्तों को श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की बधाई दी।

इस आयोजन में डॉ प्रेम प्रकाश मिश्र, मनमोहन मिश्र, राम मनोज, पारस प्रसाद, मंजू सिंह, रीना सिंह, कार्तिक महतो, महावीर महतो, नर्मदेश्वर मिश्र, विशेश्वर ठाकुर, कृत नारायण प्रसाद, मनोरमा मिश्रा, विजय मिश्र, मुकेश गिरी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने योगदान दिया। उक्त जानकारी विहिप के प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख मिथिलेश्वर मिश्र ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,459