Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

श्याम महिला मंडल ने निकाला निशान यात्रा,श्याम मंदिर में ताली कीर्तन का हुआ आयोजन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
श्याम महिला मंडल ने निकाला निशान यात्रा,श्याम मंदिर में ताली कीर्तन का हुआ आयोजन
विज्ञापन

 


टीम एबीएन,झुमरीतिलैया। श्री श्याम महिला कमेटी के तत्वावधान में 22वां निशान यात्रा रविवार को एकादशी को लेकर झुमरीतिलैया के झण्डा चौक स्थित दुर्गा मंदिर से निकाला गया।मंदिर में पूजा अर्चना पंडित जीवकांत झा ने कराई।

इसके बाद सुसज्जित वाहन में बाबा श्याम का दरबार सजाया गया।जिसमें महिला और पुरूष निशान लेकर शहर के विभिन्न इलाकों का भ्रमण करते हुए पानी टंकी रोड स्थित श्याम मंदिर पहुचकर सम्पन्न हुई। रास्ते मे निशान यात्रियों ने कभी राम बन कर कभी श्याम बन कर चले आना प्रभु...राम नाम के हीरे मोती  मैं बिखराउ गली गली ... जैसे भजन ने श्रद्धालु भक्त झूमते रहे।

वही हारे का सहारा श्याम बाबा हमारा के शहर से गुंजयमान होता रहा।इस निशान यात्रा में सुशीला देवी,अंजुला खाटूवाला, पिंकी खेतान,अंजना केडिया, रश्मि गुटगुटिया, सुमन सर्राफ, प्रीति गुटगुटिया,सारिका केडिया, पूजा केडिया, अमर लता देवी,मूली जोशी,गुड्डा कुमारी,बबिता जोशी,मधु शर्मा,रश्मि शर्मा,रितेश कुमार,पवन शर्मा,रवि कुमार आदि मौजूद थे।

वही देर शाम श्याम मंदिर में ताली कीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्याम बाबा श्याम बाबा तेरे पास आये है चरणों मे अरदास लाये है.....खाटुवाले श्याम तेरे चरण में आ गया प्रभु रूप तेरे नैनो में ....जैसे भजनों पर श्रद्धालु भक्त झूमते रहे।इस अवसर पर बाबा के श्रृंगार भगवान राम के अयोध्या में उद्घाटन को ले केसरिया रंग के रूप में किया गया।

मौके पर ताली कीर्तन में शान्ती देवी खेतान,महावीर खेतान,हिमांशु केडिया, संजय पिलानिया, संतोष लड्डा, विपुल चौधरी, संजय रदेड़ी, विष्णु चौधरी, संदीप हिसारिया, मनोज पिलानिया आदि कई श्रद्धालु भक्त उपस्थित थे। एकादशी को ले कोडरमा जंक्शन कई श्रद्धालु भक्त से राजस्थान की खाटूधाम पूजा अर्चना के लिए पहुँचे है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,492