प्रेस विज्ञप्ति:-
टीम एबीएन, रांची। श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा राँची (औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, लेक रोड पश्चिम, राँची) द्वारा ग्राम - मलगो, लापुंग, राँची के पंचायत सचिवालय भवन में एक निःशुल्क चिकित्सा एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुवात श्री सर्वेश्वरी समूह के संस्थापक अध्यक्ष परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी एवं वर्तमान अध्यक्ष परमपूज्य संभव राम जी के तस्वीर के विधिवत आरती-पूजन के साथ की गई। शिविर में राँची के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. एस. एन. सिन्हा, डॉ. रंजन नारायण, डॉ. उत्तपल कुमार एवं सी. एच. सी. लापुंग के मेडिकल ऑफिसर डॉ. दिलीप कुमार उराँव, डॉ. माधवी कुमारी, लाल प्रवीन सिंह, राजीव माँझी, प्रवीण सिंह, नीलम आइन्ड और श्रवण सिंह ने चिकित्सीय सेवा उपलब्ध की।
चिकित्सा शिविर प्रातः 10.00 बजे से संध्या 4.00 बजे तक आयोजित किया गया। शिविर में मलगो ग्राम के हादिर टोली, पत्रा टोली, कोड़ा टोली, झिकि, माड़ी, कोड़ा टोली इत्यादि गांवों से लगभग 236 मरीजों को निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श एवं दवा दी गयी।
ज्ञात हो कि शिविर के आयोजन के लिए ग्राम - मलगो, लापुंग एवं आस पास के छेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया था।शिविर में ग्राम - मलगो की मुखिया - श्रीमती सुगि मुंडाइन् एवं उनके पती श्री राम प्रसाद साहू भी सम्मलित हुए।
लापुंग से श्री कमलेश साहू, श्री विकास नाग, श्री सौरभ कुमार साहू, श्री रविन्द्र साहू, श्री शशि साहू, श्री अमित साहू एवं श्री गजेन्द्र साहू का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
शिविर में श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा राँची की तरफ से श्री राधेश्याम सिंह, श्री आनन्द सिंह, श्री आशुतोष कुमार, श्री नवल किशोर सिंह, श्री अरुण सिंह, श्री पवन कुमार, श्री अभिजीत रौनियार, श्री दक्ष कुमार, श्री जय शंकर कुमार, श्री लालदेव उराँव, श्री बालदेव उराँव, श्री राजीव कुमार, श्री सुधीर कुमार साहु, श्री नितेश साहू के साथ लगभग 30 श्रद्धालु-सदस्यगण शामिल हुए।