Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 46
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

सीडीएस की शहादत को सलाम : गम्हरिया दुर्गा पूजा मैदान में शहीद सेनानियों को दी गयी श्रद्धांजलि

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
सीडीएस की शहादत को सलाम : गम्हरिया दुर्गा पूजा मैदान में शहीद सेनानियों को दी गयी  श्रद्धांजलि
विज्ञापन
गम्हरिया। पूर्व सैनिकों ने छोटा गम्हरिया स्थित दुर्गा पूजा मैदान में कार्यक्रम आयोजित कर हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हुए देश के सीडीएस जनरल बिपीन रावत, उनकी पत्नी एवं 11 अन्य भारतीय सेना के वीर सैनिकों को दीप प्रज्ज्वलित कर व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर पूर्व सैनिकों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया। मौके पर कैप्टन अनिल महतो, सूबेदार मेजर बीरबल सिंह, सार्जेंट देवशरण कुमार सिंह, सार्जेंट शेखर, हवलदार सीएल महतो, नायक प्रभात कुमार, सर्जन नरसिंह दास, अजीत सिंह, रश्मि साहू, अजीत यादव, सपन महतो, नरेंद्र दास, सुग्रीव महतो, अमरजीत सिंह, कामदेव महतो, अभिजीत दास, रामबहल यादव, विवेक कुमार, अभिषेक मिश्रा, अमरेंदर सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन