टीम एबीएन, रांची। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष ज्ञान शंकर ने छतरपुर के व्यापारी शुभम कुमार की हत्या की कड़ी शब्दों में निंदा की है। श्री शंकर ने कहा झारखंड में व्यापारी परेशान है। प्रतिदिन कहीं न कहीं वैश्य समाज के लोगों की हत्याएं हो रही है और सरकार मौन है।
प्रदेश के महामंत्री संजय चौधरी ने कहा झारखंड में गुंडाराज कायम हो गया है। लगातार झारखंड में वैश्य समाज के लोगों की हत्याएं हो रही है। सरकार और प्रशासन इसे रोकने में नाकाम है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। अपराधियों में प्रशासन का भय समाप्त हो गया है।
सम्मेलन के रांची जिला के अध्यक्ष संजय पोद्दार ने सरकार से मांग करते हुए कहा शुभम कुमार के हत्यारे को अविलंब गिरफ्तार करें। अगर इसी तरह वैश्य समाज की हत्याएं होती रही, तो पूरे राज्य में आंदोलन होगा और आने वाले समय में सरकार को इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा।