Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सांसद संजय सेठ ने की 22 को अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सांसद संजय सेठ ने की 22 को अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील
विज्ञापन
  • मांस मछली और शराब दुकान भी बंद रहे
  • सांसद सेठ ने 22 तारीख को सभी लोगों से रामकाज में लगने की अपील की

टीम एबीएन, रांची। सांसद सेठ ने 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के दिन रांची के सभी व्यवसाईयों से अपने प्रतिष्ठान को बंद रखने की अपील की है। साथ ही 22 तारीख को मांस मछली और शराब की बिक्री पर भी रोक लगाने की मांग की।

सांसद सेठ ने मांस मछली बेचने वालों से 22 तारीख को स्वेच्छा से अपनी दुकान बंद रखने की अपील की है। जबकि शराब का कारोबार खुद सरकार कर रही है सरकार को भी 22 तारीख को शराब बंद रखने का आदेश निकालना चाहिए।

सांसद सेठ ने कहा 500 साल के  प्रतीक्षा के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है 22 तारीख को सारा देश राममय होगा। श्री सेठ ने 22 तारीख को अपने-अपने घरों में दीपावली, रामनवमी मनाने की अपील करते हुए कहा पूरा भारत अयोध्या  मय  हो गया है सभी सभी लोगों में काफी उत्साह और उमंग है। 

क्या शहर, क्या गांव, सभी अपने-अपने स्तर से मंदिर हो या घर, मोहल्ला हो या शहर, पूरा भगवामय हो गया है। हम सब इस पल का साक्षी बना रहे हैं यह हमारे लिए सौभाग्य का पाल है। सांसद सेठ ने 22 जनवरी को लोगों से अपील करते हुए कहा सभी लोग रामकाज में लगे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,725