Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

21 जनवरी की शाम को कांके डैम में होगी राम सह गंगा आरती

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
21 जनवरी की शाम को कांके डैम में होगी राम सह गंगा आरती
विज्ञापन
  • अयोध्या राम मन्दिर की प्रतिमा प्रतिष्ठा की पूर्व सन्ध्या पर  कांके डैम में होगी राम सह गंगा आरती
  • सांसद संजय सेठ और विधायक होंगे शामिल
  • कल शाम कांके डैम में गोबर के  दीपक की जगमगाहट
  • भक्त जन भी पांच पांच दीपक लेकर आयें : पं रामदेव
  • दोपहर 3 बजे  से 5 बजे तक भजन संध्या

टीम एबीएन, रांची। कांके रोड सीएमपीडीआई गेट के सामने कांके डैम में 21 जनवरी को भजन संध्या और राम सह गंगा आरती का आयोजन किया गया है। श्री बगलामुखी ब्रह्म विद्या संस्थान, रांची ने यह आयोजन किया है। 

संस्थान के सचिव पं रामदेव पाण्डेय ने बताया कि अक्टूबर 2018 में झारखंड में पहली बार गंगा आरती का आयोजन इसी स्थल पर हुआ था, किन्तु कोरोना के कारण कार्यक्रम विराम ले लिया था। इसमें स्थानीय कलाकार आरती किया जा रहा है, इसके आयोजन में आलोक कुमार की महती भूमिका रही थी और इस बार भी है।

कलाकरों में रजनीश पाठक, मेघा पाण्डेय, मंगलम कुमार, अभिजीत पाण्डेय,  विद्या राज पाण्डेय होंगे। दोपहर तीन बजे धर्मेंद्र कुमार राय और भजन मण्डली के द्वारा भजन प्रस्तुत किया जायेगा। इस अवसर पर संस्था के द्वारा शाहीवाल गाय के गोबर से बने दीपक, धुपबती का प्रयोग किया जायेगा। यह भी झारखंड में पहली बार स्थानीय गोबर और कलाकार के द्वारा बना है।

कार्यक्रम में रांची सांसद संजय सेठ, कांके विधायक समरी लाल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहेंगे। इसी दल के द्वारा 22 जनवरी को शाम 7 बजे श्री राम जानकी मंदिर हाउसिंग कालानी बरियातू में राम आरती का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी पं रामदेव पाण्डेय ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,727