- खूंटी में सड़क हादसा, एक बाइक सवार की मौत, दो घायल
एबीएन न्यूज नेटवर्क, कर्रा। खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के गोविंदपुर-डोड़मा मुख्य पथ पर सोटेया मोड़ में हुई सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गयी।
मृतक की पहचान लिमड़ा गांव निवासी सुजल कच्छप (17 वर्ष) के रूप में की गयी है। घायलों में लिमड़ा गांव के ही अनुज कुजूर और प्रकाश उरांव शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार तीनों एक ही बाइक पल्सर में सवार होकर बाला मोड़ से लिमड़ा वापस आ रहे थे। इसी क्रम में बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी।