Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

मातृ शक्ति और दुर्गा वाहिनी भव्य बनायेंगी प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मातृ शक्ति और दुर्गा वाहिनी भव्य बनायेंगी प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। श्रीराम जन्मभूमि अयोध्याधाम प्राण प्रतिष्ठा की झारखंड में मातृ शक्ति और दुर्गा वाहिनी के द्वारा किया जा रहा है। मातृशक्ति प्रमुख दीपा रानी ने बताया कि रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी के दिन पूरे झारखंड प्रांत में मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी की बहनों द्वारा भव्य रूप से मंदिर में कार्यक्रम किया जायेगा। 

उस दिन मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की बहनों के द्वारा मंदिरों में सुन्दरकाण्ड का पाठ, हनुमान चालीसा के पाठ के पश्चात महाआरती का आयोजन की तैयारी की जा रही हैं। इसके पूर्व पूज्य अक्षत वितरण से लेकर मंदिर की स्वच्छता में बहनों का महत्वपूर्ण श्रमदान हो रहा है। 

मौके पर रांची में चंदा सिंह, श्वेता सिंह, राखी सिंह, उषा सिंह, डॉली सिंह, सीमा शर्मा, ललिता मिश्रा, सलोनी जी, रेखा रंजन, उषा देवी, सुनीता पाण्डे, साहेबगंज से शशि शर्मा के नेतृत्व रामगढ़ से अनामिका श्रीवास्तव के नेतृत्व में रांची ग्रामीण से रीता गुप्ता, इन्द्राणी, रंजु साहु, जमशेदपुर से बबली सोनम, पूनम रेड्डी गुमला से गंगा, शैल देवी, पूनम देवी एवं अन्य दुर्गा वाहिनी मातृ शक्ति के लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,736