Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गौरीशंकर जिलाध्यक्ष और रविशंकर सिंह बने राजपूत करणी सेना के युवा जिलाध्यक्ष

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गौरीशंकर जिलाध्यक्ष और रविशंकर सिंह बने राजपूत करणी सेना के युवा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
गम्हरिया। श्री राजपूत करणी सेना की एक बैठक रविवार को गम्हरिया स्थित घोड़ाबाबा मंदिर परिसर में कोल्हान अध्यक्ष ब्रजेश सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें प्रदेश मीडिया प्रभारी अम्बिका प्रताप सिंह, कोल्हान मीडिया प्रभारी सूरज सिंह तोमर, जमशेदपुर जिलाध्यक्ष चिंटू सिंह आदि शामिल हुए। मौके पर सरायकेला-खरसांवा जिला कमेटी का गठन किया गया। जिला के नए पदाधिकारियों की घोषणा कोल्हान अध्यक्ष ब्रजेश सिंह ने की, जिसमें गौरीशंकर सिंह को सरायकेला-खरसावां का जिलाध्यक्ष और रविशंकर सिंह को युवा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही नए युवाओं को संगठन की नई जिम्मेदारी भी दी गई, जिसमें अमरजीत कुमार सिंह व चंदन कुमार को उपाध्यक्ष, महासचिव मनोज कुमार तथा अमरजीत सिंह को जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया। जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर गौरी शंकर सिंह ने पूरी निष्ठा के साथ मिले जिम्मेदारी को निर्वहन करने का संकल्प लिया। कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता सभी को साथ लेकर चलने और संगठन को मजबूत बनाने की होगी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,142