टीम एबीएन, कोडरमा। अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक पल पर श्री सत्यनारायण मंदिर कमेटी और श्री राम संकीर्तन मंडल के द्वारा शहर के सभी सनातन धर्म प्रेमियों के लिए दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन श्री सत्यनारायण मंदिर खुदरा पट्टी में किया जा रहा है।
इस अवसर के लिए मंदिर प्रांगण में एक मनमोहक राम दरबार ग्रिजली विद्यालय के छात्रों ने अपने शिक्षक दीपक पांडेय के नेतृत्व में बनाया है। यह जानकारी मंदिर प्रबंधन के सदस्य मनीष कपसीमे, राजेश कपसीमें, गौरीशंकर कपसीमें, अविनाश कपसीमे, राहुल कपसीमे ने दी।
उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को दोपहर 12:20 बजे से अखंड दीप प्रज्वलित की जायेगी। तत्पश्चात श्री राम संकीर्तन मंडल एवं कोडरमा जिले के अन्य भजन मंडली के द्वारा भजन-कीर्तन की प्रस्तुति की जायेगी। वहीं 23 जनवरी अपराह्न 12 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक महिला मण्डल सामन्तो काली मंदिर के सहयोग से सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ आयोजित किया जायेगा। सामूहिक सुंदर कांड पाठ दोपहर 3 बजे से की जायेगी।
आयोजन को सफल बनाने के लिए सतीश भदानी, रवि कपसीमे, अविनाश सेठ, संजय अग्रवाल, अरविन्द चौधरी, सचिन कपसीमें, बब्लू सिंह, राकेश राजपूत, बिनोद चौरसिया, रवि दाहिमा, राजेश गुप्ता, ज्योति पहाड़ी, आशीष कपसीमे, प्रेम मेहता, नवीन सिन्हा, पंकज पाण्डेय आदि सक्रिय रुप से लगे हुए हैं।