टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। असनाबाद स्थित हिन्द टाइल्स एंड मार्बल दुकान का उद्घाटन किया गया। मुफ्ती नसीम काशिम ने फीता काटकर उद्घाटन किया। मौके पर उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि ऐसी दुकान के खुलने से शहर के लोगों को बाहर जाने की जरूरत नही पड़ेगी।
सारा सामान एक ही छत के नीचे अपने शहर में ही मिल पायेगा। वहीं दुकान के संचालक अहमद हुसैन और शाहनवाज़ राजा ने कहा कि हिन्द मार्बल्स एंड टाइल्स जो जॉनसन टाइल्स के ऑथराइज्ड डीलर है। उन्होंने बताया कि वे टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट, सेनेटरी वेयर, बाथ फिटिंग, पाइप फिटिंग, किचन मिरर आदि के थोक एवं खुदरा विक्रेता हैं।
मौके पर पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, हाजी गुलाम जिलानी, हाजी परवेज अहमद, मो. साजिद हुसैन, पप्पू सिंह, चंदन चक्रवर्ती, झुनु सिंह, पिंकू सहाय, सरवर खान, राजा सिंह, चांद आलम, परवेज खान, अमर सिंह, राजेश सिंह, सुबोध कुमार, विनय उर्फ बेलू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।