Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : जलछाजन योजना का डीडीसी ने किया निरीक्षण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : जलछाजन योजना का डीडीसी ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

टीम एबीएन, कोडरमा। डीडीसी ऋतुराज ने डोमचांच एवं जयनगर प्रखंड अंतर्गत प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत बने अमृत सरोवर, ट्रेंच सह बंड, मेडबंदी, वैट, लूज बोल्डर स्ट्रक्चर, पॉलीहाउस इत्यादि का गुणवता की जांच करते हुए स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में निर्मित तालाबों के आसपास की भूमि पर फसल लगाने एवं तालाब में मछली पालन तथा इसके मेड पर सब्जी लगाने हेतु लाभुकों को प्रेरित किया। 

इसके साथ ही ट्रेंच सह बंड, मेडबंदी का बेहतर ड्रेसिंग करने का निदेश दिया। विदित हो की प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत डोमचांच एवं जयनगर प्रखंड के 13 पंचायत के कुल 45 गांव के तकरीबन 4700 हेक्टेयर में मृदा एवं जल संरक्षण का कार्य किया जा रहा है। 

इस मौके पर जिला तकनीकी विशेषज्ञ, बीपीओ रवि शंकर, कन्हैया, अभियंता सत्यवान, रामा शंकर पाल, सुधीर कुमार, लाभुक् त्रिलोकी महतो, रामदेव महतो, अयोध्या प्रसाद, सुरेश तुरिया आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,996