Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

दिल्ली पैरेड में कोडरमा की सुषमा होंगी शामिल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
दिल्ली पैरेड में कोडरमा की सुषमा होंगी शामिल
विज्ञापन

विशेष अतिथि के रुप में हुआ है चयन

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। पतंजलि परिवार में बहुत हर्ष की बात है की गणतंत्र दिवस के परेड में दिल्ली जा रही है। विशेष अतिथि के रूप में कोडरमा की योग शिक्षिका सुषमा सुमन का चयन हुआ है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर झारखंड के आयुष विभाग ने सुषमा सुमन का चयन किया है। सुषमा सुमन ने बताया कि यह सम्मान पूरे कोडरमा जिला वासियों के लिए है। विगत 20 वर्षों से लाखों व्यक्तियों के बीच में जाकर गांव शहर वनवासी आदिवासी जंगल वासी सभी लोगों के बीच में जाकर योग शिविर का कार्य किया। आज उसी का फल हमें मिला है। 

सुषमा सुमन ने बताया की स्वामी रामदेव महाराज को कोटि-कोटि नमन करता हूं कि हमें एक साधारण व्यक्ति को एक अच्छे इंसान बनने के लिए ज्ञान और उत्साह दिया। सुषमा सुमन कोडरमा से रांची 22 की रात को निकलेगी और 25 जनवरी की रात को कैबिनेट मंत्री के साथ बैठक में भाग लेगी। इस उपलबधि के लिए सुषमा सुमन को कई लोगों ने बधाई दी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,006