Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 17
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

सीएम के समर्थन में आदिवासी संगठनों के लोग पहुंचे राजभवन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
सीएम के समर्थन में आदिवासी संगठनों के लोग पहुंचे राजभवन
विज्ञापन
  • सीएम हेमंत से ईडी की पूछताछ के विरोध में राजभवन पहुंचे विभिन्न आदिवासी संगठनों के लोग

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से प्रवर्तन निदेशालय द्वारा बार-बार की जा रही पूछताछ के खिलाफ विभिन्न आदिवासी संगठन आज राजभवन के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं। परंपरागत हथियारों के साथ प्रदर्शन करने पर प्रशासन की रोक के बावजूद विभिन्न आदिवासी संगठन के लोग राजभवन के सामने प्रदर्शन करने पहुंचे हुए हैं। 

वे तीर-धनुष, कुल्हाड़ी और अन्य हथियारों के साथ राजभवन पहुंचे हैं। नाराज लोगों का कहना है कि जिस तरह से ईडी एक आदिवासी मुख्यमंत्री को परेशान कर रही है, उसके खिलाफ चेतावनी देने के लिए वे राजभवन आये हैं।

बता दें कि 20 जनवरी को ईडी के अधिकारी जमीन घोटाला मामले में सीएम हेमंत सोरेन से पूछताछ करने वाले हैं। यह पूछताछ सीएम आवास में होगी। इसे देखते हुए ईडी कार्यालय से लेकर सीएम आवास तक सुरक्षा के व्यापक इंतेजाम किये गये हैं।

विज्ञापन