- बेस्ट ग्रीन बिल्डिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए रांची स्मार्ट सिटी को स्मार्ट सिटी इंडिया अवार्ड
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में बन रही रांची स्मार्ट सिटी को बेस्ट ग्रीन बिल्डिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए स्मार्ट सिटी इंडिया अवार्ड मिला है। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित 31वें कन्वर्जेंस इंडिया और 9वें स्मार्ट सिटी इंडिया एक्सपो में रांची को सम्मानित किया गया।
19 जनवरी को कन्वर्जेंस इंडिया कार्यक्रम में रूस के मास्को शहर के मंत्री सर्गेई चेरेमिन ने झारखंड के अधिकारियों को यह सम्मान प्रदान किया। रांची स्मार्ट सिटी की ओर से सीईओ अमित कुमार और जीएम (टेक्निकल) राकेश कुमार नंदक्योलियार ने सम्मान ग्रहण किया। यह अवार्ड स्टेट ऑफ ऑर्ट ग्रीनफील्ड टाउनशिप के लिए दिया गया है।