Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सीएम का खूंटी दौरा रद होगा या फिर ईडी का बयान का कार्यक्रम!

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सीएम का खूंटी दौरा रद होगा या फिर ईडी का बयान का कार्यक्रम!
विज्ञापन
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का 20 जनवरी को खूंटी दौरा प्रस्तावित
  • अबुआ आवास योजना के लाभुकों को पैसे करेंगे ट्रांसफर

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का 20 जनवरी को खूंटी दौरा प्रस्तावित है। वो यहां से अबुआ आवास योजना के लाभुकों के खाते में पैसे ट्रांसफर करेंगे। हालांकि संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का यह कार्यक्रम स्थगित भी हो सकता है।

बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का 20 जनवरी को खूंटी के तोरपा में कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री तोरपा से राज्य भर के अबुआ आवास योजना के लाभुकों के खाते में डीबीटी से पैसे ट्रांसफर करेंगे। सीएम के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारी चल रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सभा एनएचपीसी मैदान में होगी। यही से वो लाभुकों के खाते में पैसा ट्रांसफर करेंगे। इसके अतिरिक्त अन्य योजनाओं की भी शुरुआत होगी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रस्तावित खूंटी दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं झामुमो ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं को तोरपा पहुंचने के लिए आमंत्रित करना शुरू कर दिया है। उधर डीसी लोकेश मिश्रा ने बताया कि 20 जनवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का खूंटी आगमन होना है। 

हालांकि डीसी ने यह भी कहा कि संभावना है कि कार्यक्रम रद्द भी हो जाए, लेकिन प्रशासन की तरफ से तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अबुआ आवास योजना के लाभुकों के खाते में डीबीटी के माध्यम पैसा ट्रांसफर किये जाने की जानकारी मिली है। 

फिलहाल सीएम के कार्यक्रम को लेकर सीएमओ ने डिटेल्स नहीं दिया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री 20 जनवरी को ईडी के सामने पूछताछ के लिए पेश होंगे। ऐसे में यह बात कही जा रही है कि उनका खूंटी का कार्यक्रम रद्द भी हो सकता है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,230