टीम एबीएन, हजारीबाग। जिले के डेली मार्केट में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गयी। जिसमें लगभग 20 दुकान जलकर राख हो गये। घटना शुक्रवार सुबह की है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद दमकल की तीन गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
बताया जाता है कि जिन दुकानों में आग लगी है वह जूता-चप्पल, कपड़ा और श्रृंगार के हैं। आग के कारण लाखों रुपये का नुकसान व्यापारियों को हुआ है।
घटना के पीछे वजह शॉर्ट सर्किट बतायी जा रही है। डेली मार्केट हजारीबाग के सदर थाना क्षेत्र में पड़ता है। ऐसे में सदर इंस्पेक्टर ललित कुमार अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर मौजूद रहे।