Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

विहिप ने की सूचना चिपकाने की निंदा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
विहिप ने की सूचना चिपकाने की निंदा
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। 22 जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि नूतन मंदिर में भगवान श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त झारखंड सहित संपूर्ण देश के मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती, महाप्रसाद वितरण के साथ दीपोत्सव का कार्यक्रम के लिए हिंदू समाज तैयारी में लगा हुआ है। 

परंतु रांची सहित अन्य जिलों के प्रमुख मंदिरों में दुर्भावनापूर्ण ढंग से अनावश्यक कुछ सूचनाएं चिपकाये जा रहे हैं, जिसकी विश्व हिंदू परिषद इसकी कड़ी निंदा करती है। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहु ने कहा कि भगवान पुरुषोत्तम श्री रामलला जी की प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त झारखंड के सभी मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान, पूजन, आरती, प्रसाद वितरण, दीपोत्सव का कार्यक्रम निर्बाध रूप से होगा। 

कार्यक्रम संचालन में विहिप सहित संघ के सभी अनुसांगिक संगठन इसमें सहयोग करेगा। डॉ साहू ने कहा मंदिरों में कार्यक्रम करने के लिए किन्हीं विशेष व्यक्ति की अनुमति की कोई आवश्यकता नहीं है। मंदिर हिन्दू समाज का होता है, अपना धार्मिक अनुष्ठान करने के लिए किन्हीं को पूछने अथवा अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,232