Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल : बालक वर्ग में पुगु और बालिका वर्ग में तेलगाव पंचायत चैंपियन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल : बालक वर्ग में पुगु और बालिका वर्ग में तेलगाव पंचायत चैंपियन
विज्ञापन
गुमला। खेलकूद युवा निदेशालय झारखंड सरकार रांची एवं जिला प्रशासन गुमला द्वारा मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता (बालक/बालिका) का फाइनल आयोजन गुमला के परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में किया गया। आज फाइनल आयोजन में गुमला प्रखंड के अपने अपने पूल के विजेता पंचायतों की बालक और बालिका की टीमो ने भाग लिया। समापन प्रतियोगिता का विधिवत उदघाटन कुमारी हेमलता बून जिला खेल पदाधिकारी गुमला एवम प्रखंड विकास पदाधिकारी गुमला ने किया। मौके पर जिला खेल पदाधिकारी ने कहा कि झारखंड सरकार खेल के प्रति जागरूकता दिखाते हुए ऐसा आयोजन कर रही है, जो सराहनीय है। ऐसे आयोजनों से देहात के क्षेत्रों में फुटबॉल खेल में निखार पैदा की जा सकती है। ग्रामीण क्षेत्रो के खिलाड़ियों को एक उचित प्लेटफार्म मिलने की पूर्ण सम्भावना हो सकती है। इस तरह के आयोजनों से खिलाड़ियों की प्रतिभा सामने निखर कर आयेगी। बीडीओ ने कहा कि गुमला खेल नगरी के रूप में झारखंड में जाना जाता है। सभी खिलाड़ियों से अनुरोध है वे इस खेल नगरी की गरिमा बचा कर रखे। साथ ही युवाओं को खेल के माध्यम से रोजगार से जोड़ने का प्रयास राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।आप लोग आने वाले प्रतियोगिता में खेल भावना से खेल कर जिला का नाम रोशन करें। इस प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी गुमला के द्वारा की जा रही है। कार्यक्रम का संचालन सुश्री सुकेशनी केरकेट्टा केरकेट्टा प्रखंड विकास पदाधिकारी ने किया। मुख्य अतिथियों ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ी को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मौके पर रिजवान अली, वीना केरकेट्टा, प्रभात रंजन तिवारी, आनंद कुजूर, कृष्णा उरांव, भगवान चंद्र दीक्षित, नरेश लोहरा, अमित एक्का, अतुल बाड़ा, एर्नेयूस केरकेट्टा, कार्तिक उरांव आदि उपस्थित थे। इस मैच के रेफरी प्रमोद साहू, मनोज साहू, गोपाल कुमार, स्टीफन बाड़ा, अनुराग उरांव थे। परिणाम : बालक वर्ग - 1. घटगाव बनाम पुगु फुगु 1-0से जीता बालिका वर्ग - 1.डूमरडीह बनाम तेलगाव तेलगाव 2-0 से जीता
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,695