टीम एबीएन, रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व रांची सांसद सुबोधकांत सहाय, सत्यनारायण भोक्ता अभी राज्य में श्रम मंत्री है और राजद पार्टी से हैं। चतरा से विधायक एवं रांची महानगर कांग्रेस कमिति के अध्यक्ष कुमार राजा को राष्ट्रीय जतरा महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया गया।
आज दिनांक 18.01.2024 दिन गुरुवार को राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के अध्यक्ष अंतू तिर्की की अगुवाई में एक प्रतिनिधि मंडल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व रांची सांसद सुबोधकांत सहाय, सत्यनारायण भोक्ता अभी राज्य में श्रम मंत्री है और राजद पार्टी से हैं।
चतरा से विधायक एवं रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुमार राजा को राष्ट्रीय जतरा महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया। रांची महानगर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष कुमार राजा ने कहा कि राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के सभी पदाधिकारीगण बहुत अच्छी शुरुआत की है।
आदिवासी समुदाय के द्वारा की जा रही है। रांची का हृदय स्थल मोराबादी मैदान में एक बार फिर से जतरा के माध्यम् से आदिवासियों के 32 आदिवासियों के वर्ग को एक सूत्र में बांधने का काम किया जा रहा है जो ऐतिहासिक होगा।
राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के अध्यक्ष अंतू तिर्की ने कहा की आदिवासी समाज के युवा पीढ़ी अपने परंपरा, सभ्यता को छोड़कर शहरीकरण में ढलते जा रहे हैं जो उचित नहीं है जतरा के माध्यम से उन्हे ज्ञान दिया जायेगा।
प्रतिनिधि मंडल में कोषाध्यक्ष सूरज टोप्पो, अमित मुंडा, नीलम बिरुली, विक्की करमाली, संजू प्रधान, मोहन तिर्की, सुरेश मिर्धा, पवन कुमार, प्रकाश महतो इत्यादि मौजूद थे। उक्त जानकारी राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के सचिव डब्लू मुंडा (9905785740) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।