Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सरदार इंद्रजीत सिंह और सूरज सिंह सम्मानित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सरदार इंद्रजीत सिंह और सूरज सिंह सम्मानित
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। सिख पंथ की महान शख्सियत सरदार इंद्रजीत सिंह जी एवं सरदार सूरज सिंह नलवा को गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा ने पटना साहिब में सम्मानित किया। 

तख्त श्री हरमंदिर साहिब पटना के जनरल सेक्रेटरी सरदार इंद्रजीत सिंह एवं अध्यक्ष, पूर्वी भारत,तख्त श्री हरमंदिर साहिब पटना के  सरदार सूरज सिंह नलवा को गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा ने पटना साहिब में आज सम्मानित किया। 

सत्संग सभा के सचिव मनीष मिढ़ा ने बताया कि टाटा नगर निवासी सरदार इंद्रजीत सिंह नम्र स्वभाव के और बहुमुखी प्रतिभा के व्यक्तित्व हैं। बचपन से ही धार्मिक कार्यों में रुचि के अलावा वे साइकिलिंग के गोल्ड मेडलिस्ट भी रहे हैं और रांची के साथ उनका विशेष लगाव है, हर वर्ष प्रकाश पर्व में शामिल होने के लिए रांची से पटना साहिब गई साध संगत की देखरेख की व्यवस्था में विशेष रूचि लेते हैं। 

सत्संग सभा की ओर से इंदर मिढ़ा ने सरदार इंद्रजीत सिंह को एवं आशु मिढ़ा ने सरदार सूरज सिंह नलवा को सरोपा ओढ़ाकर सम्मानित किया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा (8709349310) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,225