Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रविवार तक सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा करें उपायुक्त संजय पोद्दार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रविवार तक सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा करें उपायुक्त संजय पोद्दार
विज्ञापन

इस भीषण ठंड में बीमार हो रहे हैं बच्चे

टीम एबीएन, रांची। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन रांची जिला के अध्यक्ष संजय पोद्दार ने रांची के उपायुक्त से रविवार तक स्कूल बंद रखने की मांग की है श्री पोद्दार ने कहा विगत दो दिनों से काफी ठंड बढ़ गयी है। रांची का तापमान 5 से 6 डिग्री और कांके का तापमान 2 से 3 डिग्री तक पहुंच गया है। 

स्कूल आज भी 8 बजे से खोला जा रहा है। बच्चे और शिक्षक रांची के विभिन्न क्षेत्रों से आते हैं इस ठंड में बच्चों को 7 बजे बस स्टॉपेज पहुंचना पड़ता है और इस समय भयंकर कुहासा भी रहता है। बच्चों को बस लेकर जाती है अत्यधिक कुहासों के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। 

इस कड़ाके की ठंड में बच्चे और शिक्षक बीमार पड़ रहे हैं। अभिभावक भी परेशान हैं। कांके क्षेत्र में पढ़ने वाले स्कूल के बच्चे का और भी बुरा हाल है। रांची के  उपायुक्त को इस पर संज्ञान लेते हुए रविवार तक सभी स्कूल को  छुट्टी घोषित करने का आदेश दें।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,229