Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

थोक विक्रेता संघ भी जलायेगा दीपक, लहरायेगा भगवा ध्वज

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
थोक विक्रेता संघ भी जलायेगा दीपक, लहरायेगा भगवा ध्वज
विज्ञापन

झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ, रांची भी अपने कार्यालय में दीपक जलायेगा और श्रीराम ध्वज लहरायेगा

टीम एबीएन, रांची। अयोध्या में श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ ने अपने सदस्यों के बीच गौशाला में बनाए गए दीपक व श्री राम ध्वजा का वितरण किया। 

अध्यक्ष विक्रम खेतावत मानव सचिव प्रमोद सारस्वत उपाध्यक्ष अमरचंद बेगवानी, कोषाध्यक्ष सौरव कटारुका सहित अन्य पदाधिकारी ने आज थोक वस्त्र विक्रेता संघ  के अपने सदस्यों के बीच पहुंच सभी के प्रतिष्ठान में श्री राम ध्वजा लगाया व गोशाला में बने दीपक भी दिया। 

उन्होंने सदस्यों से 22 जनवरी 2024 को सायं 5:30 बजे अपने प्रतिष्ठान एवम आवास में भगवान श्री राम के आगमन पर दीपक जलाकर प्रकाशउत्सव मनाने का आग्रह किया। प्रतिष्ठान के बाहर एवं अपने आवास पर श्रीराम ध्वजा लगाने का भी आग्रह किया। 

इसके पूर्व अयोध्या से आए पूजित अक्षत भी सदस्यों के बीच निमंत्रण के रूप में दिए गये थे। उक्त जानकारी मानद सचिव प्रमोद सारस्वत ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,224