Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

घने कोहरे की चादर में लिपटी राजधानी रांची

घने कोहरे की चादर में लिपटी राजधानी रांची
विज्ञापन
  • रांची समेत में कई जिलों में छायी रही धुंध
  • आज झारखंड के कई इलाकों में बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मौसम का मिजाज फिर बदल गया है। राजधानी सहित राज्य के कई जिलों में कोहरा व बादल छाये रहे। धूप नहीं निकली। इससे अधिकतम तापमान गिर गया। 

वहीं, न्यूनतम तापमान चढ़ गया। कोहरा और धूप नहीं निकलने के कारण दिन भर लोगों को ठंड का एहसास होता रहा। ऐसी स्थिति आज को भी रह सकती है। राजधानी, संताल और कोल्हान में कई स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। 

मौसम केंद्र के प्रभारी निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा कि न्यूनतम तापमान तीन से चार डिग्री सेसि बढ़ गया है। यह एक-दो दिनों तक बढ़ा रहेगा। अधिकतम तापमान में गिरावट हो सकती है। गुरुवार को कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। 

18 जनवरी के बाद तापमान शुष्क रहेगा। तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिर सकता है। रात का न्यूनतम पारा बढ़ा रहेगा। अगले तीन दिनों तक बिहार से सटे इलाकों में घना कोहरा रह सकता है। इसको लेकर सावधान रहने की जरूरत है। 

मौसम केंद्र ने भी इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है। रांची के न्यूनतम तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। सोमवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस के आसपास था। मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 22.7 तथा न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेसि से अधिक रहा। 

डालटनगंज का अधिकतम तापमान 22.6 और न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री, जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेसि रहा। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने शीतलहरी और ठंड को देखते हुए प्राइमरी और मिडिल स्कूलों को बंद करने या इसके समय में बदलाव की मांग की है। 

संघ के मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद ने कहा कि तापमान में गिरावट से बच्चे बीमार हो रहे हैं। बच्चों में बुखार व खांसी उल्टी की समस्या हो रही है़ सुबह में इन दिनों कोहरा छाया रह रहा है़ ऐसे में स्कूलों को बंद किया जाये या फिर समय में बदलाव करते हुए सुबह 10 से दो बजे तक किया जाये।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 23,723