टीम एबीएन, रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के कई नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। ये लोग लातेहार और गढ़वा जिले से हैं। मनिका के जिला परिषद सदस्य बलवंत सिंह, गारू प्रखंड की पूर्व जिला परिषद सदस्य शिल्पा कुमारी, मनिका की पूर्व प्रखंड प्रमुख गायत्री देवी ने करीब एक बजे रांची स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ली।
इनके अलावा गढ़वा जिला से कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद तूफानी ने दिन में दो बजे भाजपा की सदस्यता ली। इन सभी लोगों को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पार्टी में शामिल कराया।