टीम एबीएन, रांची। राष्ट्रीय जतरा महोत्सव का एक प्रतिनिधि मंडल रांची के सांसद संजय सेठ, झारखंड सरकार के स्वच्छता एवं पेयजल मंत्री मिथिलेश ठाकुर, खिजरी के विधायक राजेश कच्छप, झारखंड के लोक गीतकार विक्रम लड़का से मुलाकात कर राष्ट्रीय जतरा महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया।
आज दिनांक 17.01.2024 दिन बुधवार को राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के कार्यकारी अध्यक्ष नरेश पहान के अगूवाई में एक प्रतिनिधि मंडल रांची के सांसद संजय सेठ, झारखंड सरकार में स्वच्छता एंव पेयजल मंत्री मिथिलेश ठाकुर, खिजरी के विधायक राजेश कच्छप एंव झारखंड के मशहूर आधुनिक गीतकार विक्रम लकड़ा से भेंट मुलाकात कर रांची के इतिहासिक मोराबादी में आगामी 31 जनवरी एंव 01 फरवरी को होने वाली राष्ट्रीय जतरा महोत्सव शामिल होने के लिए आग्रह किया।
खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने कहा की राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के सभी पदाधिकारी बधाई के पात्र है। आज आदिवासी समाज में अपने परंम्परा, रीति रिवाज, सभ्यता और संस्कृति को संरक्षित करना बहुत जरूरी है। जतरा हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है। राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के आयोजन से आदिवासियों में अपनी परंम्परा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।
झारखंड सरकार के स्वच्छता एंव पेयजल मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के आयोजन से राष्ट्रीय और राज्य स्तर में आदिवासियों की कला, संस्कृति को आगे बढ़ाने में बल मिलेगा यह एक सराहनीय पहल है राष्ट्रीय जतरा महोत्सव आदिवासियों के लिए नींव का पत्थर सावित होगा।
राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के कोषाध्यक्ष सुरज टोप्पो ने कहा की करते हुए कहा कि राष्ट्रीय जतरा महोत्सव का उद्देश्य आदिवासियों में प्रेम और आपसी भाईचारा को बढ़वा देना है इस आयोजन के माध्यम झारखंड के सभी जिलों से आदिवासी शामिल होंगे और अपनी संस्कृति, परंपरा को प्रदर्शित करेंगे और इसे एक उत्सव की तरह मनायेंगे।
राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के सचिव डब्लू मुंडा ने कहा कि झारखंड के 28 आदिवासी विधायकों से संपर्क कर उन्हे राष्ट्रीय जतरा महोत्सव में शामिल होने के लिए समिति आग्रह करेगी साथ ही साथ आदिवासी समाजिक,धार्मिक अगुवाओं को भी आमंत्रण किया जाऐगा।
राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के प्रतिनिधि मंडल में कार्यकारी अध्यक्ष अजित भगत, निरंजना हैरेंज, उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, कोषाध्यक्ष सुरज टोप्पो, मोहन तिर्की, सचिव अरूण पहान, सह सचिव पवन कुमार, सह कोषाध्यक्ष सुरेश मिर्धा, अनिल मुंडा, आईटी सेक्टर विनय नायक, सदस्य मुन्ना टोप्पो, कार्यकरणी सदस्य अजय उरांव इत्यादि मौजूद थे। उक्त जानकारी राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के सचिव डब्लू मुण्डा (990578574) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।