Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 201
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

माहेश्वरी महिला समिति ने स्लम एरिया के बच्चों में बांटी उपयोगी सामग्री

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
माहेश्वरी महिला समिति ने स्लम एरिया के बच्चों में बांटी उपयोगी सामग्री
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। माहेश्वरी महिला समिति, रांची के सौजन्य से हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित एचआई  आवासीय परिसर में कमजोर खासकर स्लम एरिया के बच्चों के बीच पठन-पाठन एवं अन्य उपयोगी सामग्रियों का वितरण किया गया। 

इस अवसर पर माहेश्वरी महिला समिति की उपाध्यक्ष अनीता साबू, सचिव विमला फलोर, कोषाध्यक्ष सरला चितलांगिया, सदस्य सीमा मालपानी एवं शारदा लड्डा उपस्थित थीं। 

मौके पर श्रीमती अनिता साबू ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की, कमजोर वर्ग के बच्चों को निशुल्क शिक्षा देना सराहनीय कार्य है। इस दिशा में भारतीय सेना के सेवानिवृत्त कर्मी ललन कुमार मिश्र एवं गृहणी नेहा मिश्र का योगदान प्रशंसनीय एवं अनुकरणीय है। उक्त कार्य सहयोग एवं जानकारी मीडिया प्रभारी रश्मि मालपानी ने दी।

विज्ञापन