Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 17
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर छापा से हड़कंप

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर छापा से हड़कंप
विज्ञापन

धनबाद में आईटी की बड़ी कार्रवाई

कई कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर की छापेमारी

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। जिले में आईटी ने बड़ी कार्रवाई की है। आईटी की टीम ने एक साथ कई कोयला कारोबारियों के ठिकाने पर छापेमारी की है। 

छापेमारी बड़े कोयला कारोबारी अनिल गोयल, राणा रंजीत सिंह समेत अन्य कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर हुई है। कारोबारियों के भट्ठों में भी आईटी की रेड चल रही है। बड़ी संख्या में केंद्रीय पुलिस बल तैनात किया गया है।

धनबाद के मनईटांड़ रतन जी रोड स्थित कोयला कारोबारी अनिल गोयल के आवास समेत अन्य ठिकानों पर आईटी छापेमारी कर रही है। बाहर केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान तैनात हैं। 

इसके साथ ही कब्रिस्तान रोड स्थित कारोबारी राणा रंजीत सिंह के ठिकाने पर भी आईटी की छापेमारी चल रही है। करीब आधा दर्जन कोयला कारोबारियों के ठिकाने पर आईटी की रेड जारी है।

बताया जा रहा है कि कोयला कारोबार में कारोबारियों के द्वारा बड़े पैमाने पर टैक्स की हेराफेरी की गयी है। आईटी की दबिश के कारण कोयला कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

हाल ही में जिस तरह से ईडी की लगातार छापेमारी चल रही है। सुबह से ही हड़कंप मचा हुआ था, कि यह कार्रवाई ईडी की तरफ से की जा रही है। कारोबारियों में भी ईडी की कार्रवाई की चर्चा को लेकर हड़कंप मचा हुआ था, लेकिन धीरे धीरे यह साफ होता चला गया। 

आखिरकार सही बात सामने आयी। हालांकि आईटी की कार्रवाई से कोयला कारोबारियों के चेहरे पर भी इस ठंड के पसीना छूट रहा है। अब देखना है कि आईटी की छापेमारी में क्या अहम दस्तावेज बरामद होते हैं।

विज्ञापन