- बोकारो के बसुधा उद्योग में पहुंची आईटी की टीम, दस्तावेजों की कर रही जांच
एबीएन न्यूज नेटवर्क, बोकारो। जिला के बालीडीह थाना अंतर्गत बोकारो औधोगिक क्षेत्र फेज वन पर स्थित बसुधा उद्योग में इनकम टैक्स की टीम पहुंची है।
बुधवार अहले सुबह करीब 4 बजे आईटी की टीम कोयला का काम करने वाली इस कंपनी में पहुंची, जहां आईटी विभाग के अधिकारी स्टाक कोयला, कागजात के साथ संबंधित दस्तावेजों का जांच करने में जुटे हैं।
मिली जानकारी अनुसार आईटी विभाग द्वारा यहां सर्वे का काम किया जा रहा है।