Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

टाटानगर में मालगाड़ी से उतरे तीन डिब्बे

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
टाटानगर में मालगाड़ी से उतरे तीन डिब्बे
विज्ञापन

टाटानगर में मालगाड़ी के 3 डिब्बे पटरी से उतरे, रेल सेवाएं हुईं प्रभावित 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के टाटानगर यार्ड में मंगलवार तड़के एक मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गये, जिससे कुछ घंटों के लिए रेल सेवाएं प्रभावित हुईं। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। 

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना तड़के 3.17 बजे हुई, जिससे दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) के चक्रधरपुर मंडल में टाटा-चक्रधरपुर खंड के अप और डाउन दोनों पटरियों पर ट्रेनों की आवाजाही अवरुद्ध हो गयी। 

क्षेत्रीय रेल प्रबंधक अभिषेक सिंघल ने कहा कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि घटना के बाद लगभग एक दर्जन लंबी दूरी की ट्रेनों को विभिन्न स्टेशन पर कुछ घंटे के लिए रोक दिया गया। प्रभावित ट्रेनों में पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस, मुंबई-हावड़ा मेल, गोरखपुर-शालीमार साप्ताहिक एक्सप्रेस, नयी दिल्ली-पुरी एक्सप्रेस, साउथ बिहार एक्सप्रेस और गीतांजलि एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनें शामिल हैं। 

वहीं सिंघल ने कहा कि मंगलवार सुबह 6.30 बजे अप पटरी पर ट्रेनों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई, जबकि डाउन लाइन सुबह 9.30 बजे ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो सकी। चक्रधरपुर-टाटा पैसेंजर ट्रेन और टाटा-खड़गपुर पैसेंजर ट्रेन को दिन के लिए रद्द कर दिया गया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,050