Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड में 17 से हो सकती है बारिश

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड में 17 से हो सकती है बारिश
विज्ञापन

झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, 17 जनवरी से होगी बारिश

टीम एबीएन, रांची। कड़ाके की ठंड व शीतलहरी के बीच झारखंड में मौसम का मिजाज बदलेगा। कोहरे से भी अभी राहत नहीं मिलने वाली है। 17 व 18 जनवरी को राज्य में बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग की मानें, तो पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, सिमडेगा, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज जिले में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है। 19 जनवरी तक घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि 22 जनवरी तक कोहरे से राहत नहीं मिलने वाली है। 

रांची समेत कई जिलों में बारिश की संभावना 

झारखंड में 17 व 18 जनवरी को दक्षिणी(पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, सिमडेगा), मध्य (रांची, बोकोरो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़) एवं उत्तर पूर्वी (देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज) भागों में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,801