Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 163
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया मंदिर की सफ़ाई कर स्वच्छता अभियान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया मंदिर की सफ़ाई कर स्वच्छता अभियान
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। मंगलवार की सुबह 8 लालपुर स्थित वीर हनुमान मंदिर की भाजपा नेताओं ने साफ सफाई की 22 जनवरी को पूरे लालपुर चौक की साज सज्जा करने एवं लड्डू प्रसाद भोग बांटने का निर्णय लिया। 

मौके पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य अजय राय, जिला उपाध्यक्ष बसंत दास, पूर्व मीडिया प्रभारी बजरंग वर्मा, पूर्व पार्षद अभय कुमार सिंह, लालपुर उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, भाजपा नेता धनंजय सिंह, के के सिंह, बृजेश तिवारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

मौके पर अजय राय ने कहा कि हम सब 22 जनवरी का इन्तज़ार कर रहे है जब भगवान पुरुषोत्तम राम की प्राण प्रतिष्ठा के हम गवाह बनें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता पूरे देश के अंदर स्वछता अभियान चला रहे हैं। इसी के तहत हम सब भी इस अभियान को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन